शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सिरोंज में ‘नारी शक्ति वंदन’ विषय पर प्रेरणादायक व्याख्यान आयोजित

22 अप्रैल 2026 को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सिरोंज में ‘नारी शक्ति वंदन’ विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती माधवी माथुर, सामाजिक कार्यकर्ता सिरोंज रहीं, जिन्होंने छात्राओं और संकाय सदस्यों को संबोधित किया।
श्रीमती माथुर ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को सराहा और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सरकारी योजनाओं और महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि शिक्षित और कुशल नारी ही विकसित भारत की असली शक्ति है।
संस्थान के प्राचार्य और स्टाफ ने श्रीमती माथुर का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कॉलेज की छात्राए उपस्थित रहीं, जिन्होंने इस सत्र को अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GOVERNMENT POLYTECHNIC COLLEGE SIRONJ
Approved by AICTE
Affiliated to RGPV Bhopal

Lateri Road, Near Deendayal Park, Sironj, Dist .- Vidisha, Madhya Pradesh 464228

Copyright©2025-26, Government Polytechnic College, Sironj, (MP), India.
All Rights Reserved.

Page Last Updated on: May 2nd, 2026 11:27 am
Total Website Visitors: 125191
Scroll to Top
Scroll to Top