शासकीय पॉलीटेक्निक सिरोंज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय सिरोंज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य नोडल अधिकारी श्रीमती शिवा चौबे एवं श्री राहुल विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति तनाव का सामना करने, सकारात्मक सोच रखने तथा समाज के विकास में योगदान देने में सक्षम होता है। कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षण जैसे अत्यधिक चिंता, उदासी, चिड़चिड़ापन, अकेलापन, नींद की समस्या, ध्यान केंद्रित न कर पाना आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बचाव के उपायों में पर्याप्त नींद, पौष्टिक आहार, योग, नियमित व्यायाम तथा सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करने की सलाह दी गई। विद्यार्थियों को टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 तथा ‘मनहित’ ऐप के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य श्रीमती भावना दांगी, एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GOVERNMENT POLYTECHNIC COLLEGE SIRONJ
Approved by AICTE
Affiliated to RGPV Bhopal

Lateri Road, Near Deendayal Park, Sironj, Dist .- Vidisha, Madhya Pradesh 464228

Copyright©2025-26, Government Polytechnic College, Sironj, (MP), India.
All Rights Reserved.


Total Website Visitors: 124915
Scroll to Top
Scroll to Top