सेवा संकल्प अभियान के तहत “मेरे सपनों का भारत” पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के तहत “मेरे सपनों का भारत” पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
24 सितंबर 2026 को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, सिरोंज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत” विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं विचारों का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
निर्णायक समिति में विभागाध्यक्ष, मैकेनिकल श्री सौरभ सोनी, विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स श्री हरीश सिंह, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री कमल नारायण बुधौलिया तथा सिविल इंजीनियरिंग व्याख्याता श्रीमती प्रियंका खादीकर शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती भावना दांगी द्वारा सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनकी रचनात्मक प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना की गई। कार्यक्रम का संयोजन सहायक नोडल अधिकारी एवं अतिथि व्याख्याता डॉ. नीति टंडन द्वारा किया गया।








