विश्वकर्मा पूजा 2026
विश्वकर्मा पूजा का श्रद्धापूर्वक आयोजन
आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में संस्थान परिसर में श्रद्धापूर्वक विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें तकनीकी एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र में उनके योगदान के संदर्भ में बताया गया। भगवान विश्वकर्मा को उनके अद्वितीय निर्माण कौशल के कारण “प्रथम इंजीनियर” के रूप में भी स्मरण किया जाता है।
इस अवसर पर आदरणीय प्राचार्य महोदया श्रीमती भावना दांगी ने सभी को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में इंजीनियरिंग एवं तकनीकी कौशल के सदुपयोग के लिए प्रेरित किया तथा सभी को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समस्त सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं को प्रसाद वितरित किया गया।







