ASHIRWAD KA DIYA
“आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का सफल आयोजन
शासन द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में महाविद्यालय द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर समाज में सेवा, समर्पण, सम्मान एवं संवेदनशीलता की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से बुजुर्गों एवं वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान तथा उनके अनुभव और आशीर्वाद के महत्व को रेखांकित किया गया। महाविद्यालय परिवार ने सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।





